चार सड़क हादसा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे जयराम महतो, निजी वेतन से किया आर्थिक सहयोग
#बोकारो: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड अंतर्गत आमडीह पंचायत के पोखन्ना में 14 अगस्त को हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद जयराम महतो ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग किया।
हादसे में आनंद महतो (16), डाक्टर महतो (20), धनंजय महतो (18) और कुणाल प्रमाणिक (18) की मौत हो गई थी। जयराम महतो ने बताया कि वह 16 अगस्त को भी चारों परिवारों के घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात की थी।
कार्यक्रम के दौरान दोबारा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचने पर उन्होंने परिवारों की आर्थिक स्थिति और परेशानियों को करीब से देखा। इसके बाद उन्होंने अपने निजी वेतन से चारों परिवारों को अलग-अलग चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता दी।
जयराम महतो ने कहा कि मुश्किल समय में सिर्फ संवेदना जताना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर परिवार के साथ खड़ा होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए वह आगे भी यथासंभव प्रयास करते रहेंगे।
उन्होंने दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
#JairamMahato #जयराम_महतो #Chandankiyari #BokaroNews #JharkhandNews #RoadAccident #RoadAccidentNews #आर्थिक_सहयोग #पीड़ित_परिवार #JharkhandPolitics #JharkhandLatestNews #Bokaro #Chas #Amdih #LatestNews #ViralNews