फारबिसगंज: फारबिसगंज के ज्योति सिनेमा हॉल के समीप एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज के ज्योति सिनेमा हॉल के समीप एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा घायल बुजुर्ग व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया.