फारबिसगंज: अररिया: मानिकपुर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल इलाज जारी
अररिया फारबिसगंज मार्ग में मानिकपुर पुर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दि, जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों युवक का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायलों में मिथिलेश कुमार व सचिन कुमार बताएं जा रहे हैं.