फारबिसगंज: फारबिसगंज रानीगंज सड़क मार्ग पर रामपुर अंसारी चौक पर ट्रक और कार में टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल.
फारबिसगंज रानीगंज सड़क मार्ग पर रामपुर अंसारी चौक पर ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई. कार में बैठे आधा दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गया. जोगबनी से सभी छात्र-छात्राएं रानीगंज परिक्षा देने जा रहे थे. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची.