मुरैना नगर: मिल एरिया रोड स्थित डॉ.केके गुप्ता क्लीनिक में महिला की मौत के बाद हुआ हंगामा,लापरवाही के लगाए आरोप,मौके पर पहुंची पुलिस
मिल एरिया रोड स्थित केके गुप्ता क्लीनिक में महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा किया गया और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल एरिया रोड स्थित केके गुप्ता डॉक्टर क्लीनिक में देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। समझाईश के बाद मामले को शांतकराया गया।