नईसराय: भैंसा गांव के स्कूल में बंधी थी गायें, सीईओ ने दी चेतावनी
ईसागढ़ सीईओ ने नई सराय क्षेत्र का किया भ्रमण
ईसागढ़ जनपद पंचायत सीईओ एपी प्रजापति ने गुरुवार दोपहर 2 बजे नई सराय क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास सहित ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकासकार्यों की प्रगति भी देखी। निरीक्षण के दौरान भैंसा ग्राम पंचायत के स्कूल में गाय बंधी मिली। इस पर जनपद पंचायत सीईओ ने संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।