बोरियो: पहाड़पुर सवैया और बांझी सहित कई गांवों में बिजली चोरी पर कार्रवाई, आठ पर प्राथमिकी, ₹71800 की वसूली
अवैध रूप से बिजली उपयोग पर रोक लगाने के लिए बुधवार को विद्युत विभाग ने बोरियो थाना क्षेत्र के सवैया बांझी और पहाड़पुर सहित कई गांव में छापामारी अभियान चलाया। कार्यवाही का नेतृत्व करते हुए एसडीओ शिवम पांडे ने आठ उपभोक्ताओं को अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते पकड़ा। क्षतिपूर्ति वसूली के लिए आठ के विरुद्ध बोरियो थाना में कराया प्राथमिकी दर्ज।