झांसी: मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार से 30 बेड का स्मार्ट टीबी सेंटर शुरू होने जा रहा है, गंभीर रोगियों को किया जाएगा भर्ती
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार से 30 बेड का स्मार्ट टीबी सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसमें गंभीर रोगियों को भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले टीबी के गंभीर रोगियों के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने स्मार्ट टीबी सेंटर बनाया है। करीब 10 दिन पहले कार्यदायी संस्था ने बिल्डिंग मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित कर दी।