झांसी: मेवाती पूरा मोहल्ले में ताजिया निकलते समय दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 ताजिया निकलते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिनमें जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान नजदीक ड्यूटी कर रहा पुलिसकर्मी पहुँच गया और झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन झगड़ रहे युवक नहीं माने। सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। पूरी घटना कोतवाली इलाके के मेबाती पुरा मुहल्ले की है।