झांसी: झांसी आउटर पर उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन में फायर अलार्म बजा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, ट्रेन के गेट की तरफ भागे
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 उदयपुर से चलकर खजुराहो जाने वाली ट्रेन नंबर 19666 शुक्रवार की दोपहर 2.24 मिनिट पर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ट्रेन आउटर पर 15 मिनट खड़ी रही। ट्रेन के थर्ड AC इकोनॉमी कोच M-1 के यात्रियों ने बताया कि आउटर से पहले कोच में लगा फायर अलार्म अचानक बजने लगा। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई सभी गेट की तरफ भागे।