सायला: सायला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया
Sayla, Jalor | Nov 17, 2024 सायला के थलवाड ग्राम पंचायत के आगे खड़ी बाइक को चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को सायला पुलिस ने विशाखापट्टनम (आन्ध्र प्रदेश) से दस्तयाब कर शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बाइक चोर पिछले करीब 1 साल से फरार चल रहा था। दूसरे आरोपी अशोक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई।