सायला: भांडवपुर में जुझार सताजी दहिया राजपूत जीर्णोद्धार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गूंजे भक्ति और शक्ति के जयकारे
Sayla, Jalor | Nov 16, 2024 उपखंड क्षेत्र के भाण्डवपुर में जुझार सताजी दहिया राजपूत के जीर्णोद्धार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गोल महंत आशाभारती महाराज और जैनाचार्य जयरत्न सूरीश्वर महाराज के सानिध्य में धूमधाम से हुई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाभार्थी परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर पर लाभार्थी परिवार की ओर अमर ध्वजा और कलश की स्थापना की।