सायला: 15.74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर आरोपी को सायला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Oct 30, 2024 सायला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास से 15.74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर आरोपी कालूसिंह को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी से नेटवर्क को लेकर भी पूछताछ जारी है। सायला थानाधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की।