सायला: सायला में वॉल्टेज समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया, लुम्बा की ढाणी के बिजली घर का घेराव कर जताया विरोध
Sayla, Jalor | Nov 5, 2024 सायला उपखंड के लुम्बा की ढाणी स्थित बिजलीघर के फीडरों पर कृषि कनेक्शनों पर कम वोल्टेज मिलने से किसानों के बेरो पर मोटर पम्प जलने व बिजली सुचारू रूप से नही चलने की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत घर पर एकत्रित होकर विभाग के प्रति रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 5 फीडरों पर कृषि बेरो की अधिकता होने से परेशानी हो रही हैं।