सायला: सायला में जालोर जिला कलेक्टर की फील्ड विजिट के दौरान तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द होने पर करवाई सोनोग्राफी
Sayla, Jalor | Oct 6, 2024 जालोर कलेक्टर डॉ. प्रदीप गंवाड़े की सायला में फील्ड में तबीयत बिगड़ गई। वे जालोर से सायला पहुंचे थे। वहां पर डॉक्टर से चैक करवाने पर वहां के बीसीएमओ डॉ. रघुनंदन विश्नोई ने पेटदर्द की शिकायत होने पर उन्हे सोनाग्राफी हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाड़मेर हॉस्पिटल में सोनाग्राफी सहित अन्य जांच करवाई, नॉर्मल आने पर उन्हें छुट्टी दे गई।