सायला: सायला में 1500 किलोग्राम दूषित मावा किया गया नष्ट, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई कार्रवाई
Sayla, Jalor | Oct 21, 2024 चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच के सैम्पल लिए जा रहे हैं। टीम ने सायला क्षेत्र में मेसर्स शिवकृपा डेयरी के सियावट रोड गोदाम में निरीक्षण कर नमुनीकरण की कार्यवाही की गई और 1500 किलोग्राम दूषित मावा मौके पर ही नष्ट किया गया।