देहरादून –: आउटसोर्स कर्मचारीयों का धरना शुरू ।।
उत्तराखंड में आउटसोर्स से विभिन्न विभागों , निगमों व सरकारी उपक्रमों में कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी अब सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं। देहरादून के परेड मैदान के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर इन्होंने धरने की शुरुआत कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारीयों की सरकार से मांग है कि जिस तरह से उपनल कर्मचारियों का समान कार्य समान वेतन के अनुसार नियमितीकरण किया गया। इस तरह से कई वर्षों से आउटसोर्स पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए। साथ ही उन्होंने आउटसोर्स के अंतर्गत ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की भी सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो प्रदेश भर में करीब 35 से 40 हजार आउटसोर्स कर्मी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार भी करेंगे। जिससे सरकारी कार्यों पर भी इसका जरूर असर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने मांगे न मानने पर अनिश्चित कालीन धरने की भी चेतावनी प्रदेश सरकार को दे दी है।