सिसई: बालू के अवैध भंडारण और परिवहन के आरोपी को सिसई पुलिस ने कार्तिक नगर से गिरफ्तार कर भेजा न्यायीक हिरासत में
Sisai, Gumla | Apr 2, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के कार्तिक नगर निवासी पंकज लकड़ा उम्र 21 वर्ष पिता परशुराम लोहरा को सिसई पुलिस के द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायीक हिरासत में गुमला भेज दिया गया। उसके ऊपर सिसई थाना कांड संख्या 63/23 धारा 379/411 आईपीसी,21 खान और खनिज अधिनियम 1957 का कांड दर्ज था। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।