सिसई: नगर पंचायत स्थित नवरतनगढ़ में मिला शिवलिंग, ग्रामीणों ने बताया अद्भुत
Sisai, Gumla | Apr 2, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित नवरत्नगढ़ में शिवलिंग मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह है। ग्रामीणों ने बताया कि नवरत्न गढ़ की लगातार खुदाई चल रही है। इसमें कई दबे राज खुदाई के दौरान मिले हैं।अभी तत्काल में एक शिवलिंग मिला है और संरचना देखकर एक मंदिर की संरचना से मिलती-जुलती संरचना दिखलाई पड़ रही है।