बक्सर: फर्जी बीएड डिग्री पर नौकरी करने वाला हेडमास्टर फंसा, निगरानी विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर
Buxar, Buxar | May 31, 2026 शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामलों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर शिक्षक नियुक्ति पाने वाले हेडमास्टर के खिलाफ नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निगरानी विभाग के दारोगा संजय झा ने आवेदन दिया है।