मिहींपुरवा: उर्रा के कारीकोट माता मन्दिर परिसर में कल डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या आनंद गौड़ के समर्थन में करेंगे जनसभा, तैयारी शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जिले में आगमन प्रस्तावित है। डिप्टी सीएम बहराइच लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गौडा के समर्थन में बलहा विधानसभा के उर्रा में स्थित कारी कोट माता मंदिर परिसर में सोमवार को 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अन्य जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। वही हेलीपैड बनाने की तैयारियां जोरों से चल रही है।