मिहींपुरवा: घोसियना गांव के पास खेत में काम कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने किया हमला,दोनों किस जख्मी
घोसियाना गांव निवासी अजीज पुत्र मेवा बृहस्पतिवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उसे पर हमला कर दिया। तथा बगल के खेत में करीम पुत्र वारिस पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन - फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। सूचना वन विभाग को दे दिया हैं।