रामबचन पुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। हवा तेज चल रही थी जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे छबीला व विशाल व धर्मेंद्र व राम कुंवर का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में एक मोटरसायकिल भी जल गयी हैं। सूचना राजस्व विभाग को दिया गया जिसके बाद राजस्व टीम मौके पहुंच गयी हैं।वहीं छबीला की लड़की शादी थी जिसमें घर में नगदी भी जल गयी।