कुलपहाड़: मिशन शक्ति की सफलता: 19 वर्षीय युवती सकुशल बरामद, कुलपहाड़ पुलिस की काउंसलिंग के बाद पति के साथ रवाना
मिशन शक्ति अभियान के तहत कुलपहाड़ थाना पुलिस व मिशन शक्ति केंद्र के संयुक्त प्रयास से एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।गुमशुदगी संख्या 12/2026 में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने जूली (19) निवासी ग्राम अण्डवारा को सुरक्षित खोज निकाला।बरामदगी के बाद युवती को मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग के लिए प्रस्तुत किया गया,जहां से पति के साथ रवाना।