आमेट पंचायत समिति वार्ड-9 से भाजपा प्रत्याशी कानसिंह का विज़न शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस #rajsamandnews
राजसमंद। पंचायत समिति आमेट के वार्ड संख्या 9 से भाजपा प्रत्याशी कानसिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधिकांश कार्य हो चुके हैं। ऐसे में अब उनका मुख्य ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने और इसे बढ़ावा देने पर रहेगा। कानसिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की बात कही।
PanchayatSamitiAmet,
RajsamandAmet,
Rajsamandnews,
AmetNews