अमरिया: भूरा जावेद का ऑलराउंड धमाल, एसीसी अमरिया ने 18 रन से जीता मुकाबला
अमरिया कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया ने शानदार जीत दर्ज की है। अमरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परेबा वैश्य क्रिकेट क्लब की टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई और अमरिया ने मैच 18 रन से जीत लिया। टीम की जीत के हीरो रहे भूरा जावेद, जिन्होंने 29 रन बना