कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर राजापुर गांव के युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या, एएसपी ने दी जानकारी
महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर राजापुर गांव निवासी बृजलाल सरोज का 22 वर्षीय बेटा विशाल सरोज घर पर अकेला था। वह किसी बात से क्षुब्ध था औऱ जहरीला पदार्थ पी लिया। एसपी संजय राय ने रविवार शाम 7:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया की हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।