कुंडा: कुंडा समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक
एसपी के निर्देश में कुंडा समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार शाम 4 बजे तक एंटी रोमियो की टीम ने छात्राओ और बालिकाओं को जागरूक किया। कुंडा इलाके के कई स्कूलों में पहुंचकर टीम द्वारा स्कूली छात्राओं को बैड टच और गुड टच के बारे में जानकारी देते हुएआपातकालीन स्थिति के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।