पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के IGIMS अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया
सीएम नीतीश कुमार ने पटना के IGIMS हॉस्पिटल के नए भवन का आज शनिवार को दोपहर 1.00 बजे उद्घाटन किया है। फिलहाल दो ब्लॉक ए और डी का शुभारंभ किया गया है। अब संस्थान में करीब 1700 बेड हो जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे।