पटना ग्रामीण: पटना में ज्वेलरी शॉप लूट मामले में 2 महिलाएं गिरफ्तार, सिटी एसपी वेस्ट शरत आर एस ने दी जानकारी
31 जनवरी को सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में 40 लाख रुपए के ज्वैलरी और 27 हजार रुपए कैश के लूट मामले को लेकर शनिवार को शाम करीब 4 बजे पटना में सिटी एसपी वेस्ट शरत आर एस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 7 फरवरी को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से लूटी गई ज्वेलरी में से कुछ सोने एवं हीरे के ज्वेलरी बरामद किए गए हैं