पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर पर गद्दा और कंबल का पूरा पैसा न देने के आरोप को प्रवक्ता मनोज ने खारिज किया, सबूत दिखाए
गांधी मैदान में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जब धरने पर बैठे थे तो उस वक्त उन्होंने जिससे गद्दा और कंबल लिया था उसने यह आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर ने पूरे पैसे नहीं दिए हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे प्रवक्ता मनोज ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। मौके पर उन्होंने इस बात के सबूत भी दिखाएं कि उनकी पार्टी ने पूरे पैसे दे दिए हैं।