नवाबगंज: बाराबंकी में मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, देर रात तक चली जांच
बाराबंकी में मेंथा कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। फतेहपुर और मसौली क्षेत्र में सोमवार रात आयकर विभाग की टीमों ने अचानक कार्रवाई की।अधिकारियों ने कारोबारी प्रतिष्ठानों और घरों पर पहुंचकर अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिससे कारोबारी जगत में चर्चाएं तेज हो गईं।