तिर्वा: तिर्वा तहसील में समाधान दिवस के दौरान आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में रिश्वत का आरोप, शिकायत दर्ज
Tirwa, Kannauj | Nov 7, 2026 तिर्वा : साहब! आंगनबाड़ी की भर्ती के लिए कुढ़िना केंद्र पर आवेदन किया था। उसमें प्राथमिकता से चयन हुआ। बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में सीडीपीओ ने बुलाया और चहेते लोगों से रुपयों की डिमांड की। रुपये देने से इन्कार कर दिया तो चयन सूची में नाम को नीचे कर दिया गया।