हज़ारीबाग: पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया
हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिनों का न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया. सबसे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां उनका शारीरिक जांच किया गया .जांच करने के बाद उन्हें कोर्ट लाया गया.