हज़ारीबाग: गोला में शांतिपूर्ण विसर्जन जुलूस पर हमले की हजारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल ने निंदा की
हज़ारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल गोला प्रखंड के सोसो कलां गांव पहुँचे जहां बीते दिनों सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच जुलूस को लेकर विवाद हो गया था। इसी घटना और पीड़ितों की जानकारी लेने पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस तरह की घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं।