बहराइच: जनपद में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
बहराइच में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ को लेकर हाई अलर्ट है जिसके मद्देनज़र शहर सहित जनपद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एसपी वृन्दा शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया की सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जा रही है।