बहराइच: बेहड़ा के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई, हादसे में चाचा-भतीजा हुए घायल, इलाज जारी
जिले के बेहड़ा के पास बहन के यहां से वापस आ रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में चाचा - भतीजा दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने बताया कि बाइक के सामने मवेशी आ गया था। जिससे घायल हो गए है। इलाज जारी।