बहराइच: नाज़िरपुरा में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, वितरित की गई निशुल्क दवाएं
नाज़िरपुरा स्थित अब्दुल कादिर मोंटेसरी स्कूल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बहराइच टीम द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यवस्था प्रभारी जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष आफाक अहमद ने बताया कि इस दौरान निशुल्क दवाई वितरित की गईं।