बहराइच: अहिरा टांड़ में मामूली कहासुनी के बाद अधेड़ पर जानलेवा हमला, हुई मौत
मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई। विपक्षी ने अधेड़ को जमकर मारा पीटा। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। घायल का मेडिकल कराया। घायल की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।