बहराइच: बेहड़ा के पास चार पहिया वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी घायल
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहडा के पास टेंपो पर बैठकर पति-पत्नी अपने घर आ रहे थे। तभी अचानक चार पहिया वाहन ने टेंपो को ठोकर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।