हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित घटना को अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।
विधायक ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति हो सकती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के सम्मान और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन जरूरी है।
पूरी खबर और घटनाक्रम जानने के लिए i7NEWS से जुड़े रहें।
#Haldwani #HaldwaniNews #SumitHridyesh #Kichha #TilakRajBehar #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #i7NEWS #HaldwaniUpdates