हल्द्वानी के जगदम्बा नगर में दो गुटों के बीच कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली चाट भंडार के पास का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है और पहचान होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस इस घटना के छात्रसंघ चुनाव से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना के चुनाव से सीधे जुड़े होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों और विवाद के वास्तविक कारण की जांच में जुटी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #JaganbambaNagar