हथुआ: हथुआ चित्रगुप्त सेवा समिति के कार्यक्रम में विधायक ने कहा, आतंकवाद से बड़ा खतरा है पर्यावरण
हथुआ प्रखंड के बरवां स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति का 10वां वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक रामसेवक सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में रामसेवक सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज आतंकवाद से भी बड़ी वैश्विक चुनौती बन चुका है