बघोड़ा की गायत्री गौशाला संचालन पर उठे सवाल
जनपद सीईओ सहित नायब तहसीलदार नें किया निरिक्षण
ग्रामीण बोले महिला स्व सहयता समूह क़ो सौंपी जाएं गौ शाला
मुलताई। प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बघोड़ा में संचालित गायत्री गौ शाला में हो रही अनियमिताओ क़ो लेकर ग्रामीणों नें मोर्चा खोल दिया हैं, बताया जा रहा हैं कि गौ शाला में प्रति मवेसी के चालीस रूपए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है, जिसके बाद भी गौ शाला में मवेसियों के लिए चारा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं।
जिससे आएं दिन मवेसियों की मौत हो रही हैं, ग्रामीणों का आरोप हैं कि पहले जों महिलाओ के स्व सहायता समूह क़ो जिम्मेदारी मिली थी उसे हटा कर गौ शाला का संचालन पुरूषों द्वारा किया जा रहा है।
फिर भी गौ शाला का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो रहा हैं, आएं दिन मवेसीयों की मौत हो रही हैं जिनको यहाँ वहां फेक देने से गांव में बदबू फैली रहती हैं तों वही मवेसियों क़ो चारा पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा हैं।
जिसकी शिकायत एस डी एम राजीव कहार से किए जाने के बाद सीईओ और नायब तहसीलदार नें बघोड़ा पहुंच कर गौ शाला का निरिक्षण किया एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी जहाँ ग्रामीणों नें पुनः महिला स्व सहयता समूह क़ो गौ शाला प्रबंधन सौपे जाने की मांग की हैं।