➡️ भाडरीढाना स्कूल के सभी 32 बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य
विकासखंड भीमपुर के ग्राम भाडरीढाना स्थित ग्राम पंचायत चिखली में परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्कूल में शुक्रवार 16 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन के दौरान दूध पाउडर एवं केले का सेवन करने के बाद 32 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति जानी और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया। जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य दल द्वारा भी बच्चों का उपचार किया गया। उन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रारंभिक तौर पर बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायत का कारण फूड पॉइजनिंग प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026