जमुई: लक्ष्मीपुर में विषाक्त भोजन खाने से किशोर की हालत बिगड़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 लक्ष्मीपुर में विषाक्त भोजन खाने से किशोर की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक।किशोर की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी धनुषधारी पासवान का पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।