जमुई: खड़गौर और मंझवे बालू घाट के पास से टाउन थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर किया जब्त, दो चालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 अवैध बालू के खिलाफ चलाए जा रहे हैं छापेमारी के दौरान पुलिस ने मंझवे बालू घाट के पास से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और खड़गौर से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर यानि कुल तीन अवैध बालू लदा टैक्टर को जब्त किया गया है। साथ ही दो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त तीनों ट्रैक्टर को थाना लाया गया है और गिरफ्तार दोनों चालक से टाउन थाना में पूछताछ की जा रही है।