जमुई: कल्याणपुर में बाइक से धक्का मारने को लेकर हुए विवाद में युवक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में बाइक से धक्का मारने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के दौरान पड़ोसियों ने सौरभ कुमार को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। घायल सौरभ कुमार ने मारपीट का आरोप कारु यादव , मुन्ना यादव और रोहित यादव पर लगाया है।