जमुई: जमुई एसपी की तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी कर फेसबुक पर अपलोड करने मामले की जांच में जुटी साइबर थाना की पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 कैलाश कुमार दादा नामक फेसबुक आईडी पर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन की तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी कर अपलोड करने मामले की साइबर थाना की पुलिस गहन जांच-पड़ताल कर रही है। जिस वजह से पुलिस कैलाश कुमार दादा के नाम से फेसबुक आईडी बनाने वालों की भी तालाश कर रही है। पुलिस अवर निरीक्षक द्वारा उक्त फेसबुक आईडी बंद करने के लिए साइबर थाना में आवेदन दिया गया है।