जमुई: डीएम आवास पर बैठक में शामिल होने पहुंचे डीपीओ स्थापना गिरकर हुए बेहोश, चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 जिलाधिकारी राकेश कुमार के आवास के गोपनीय शाखा में पहुंचे डीपीओ स्थापना मानस मिलिंद ठोकर लगने से गिरकर बेहोश हो गए। जिसे सहयोगी कर्मियों द्वारा आनन-, फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देखने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मियों के साथ कई लोगों की भीड़ लगी रही। डीपीओ स्थापना के मुताबिक एक बैठक में शामिल होने वे जिलाधिकारी आवास पर गए थे।